Saturday, September 2, 2017

अकादमिक संवाद : भाग- 01

प्रश्न : आज अकादमिक जगत में सबसे अधिक संख्या किस तरह के विद्वानों की है?
उत्तर : बिना अपने कुछ किए दूसरों के कामों में अपना नाम डलवाकर पचर-पचर करने वालों की।
प्रश्न : किसी काम को असफल करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
उत्तर : उसे सरकारी तरीके से करना।
प्रश्न : कोई करने के लिए सबसे ज्यादा formalities कहाँ होती हैं?
उत्तर : सरकारी संस्थानों में।
प्रश्न : सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कहाँ होता है?

उत्तर : सरकारी संस्थानों में।

सफल जिनगी (सफल जीवन)

लघुकथा-2
सफल जिनगी
भक्त : बाबा, एगो सफल जीनगी क का सिद्धांत बा?
बाबा : 3+1 सिद्धांत बा। 1. स्वस्थ रहल। 2. खुसहाल रहल 3. केहु क अनभल ना सोचल।
भक्त : आ ई ‘3+1’ का हS?
बाबा : एतना अ सभ बहुत पहिलहीं से कहत आ रहल बा। एहीसे चउथा बा- एकनी प अमल भी कइल।
सफल जीवन
भक्त : बाबा, एक सफल जीवन के क्या सिद्धांत हैं?
बाबा : 3+1 सिद्धांत हैं। 1. स्वस्थ रहना। 2. खुश रहना और 3. किसी का अहित न सोचना।
भक्त : और यह ‘+1’ क्या है?
बाबा : इतना तो सब बहुत पहले से कहते आ रहे हैं। इसीलिए चौथा है- इन पर अमल भी करना।