Showing posts with label परिवार और स्वास्थ्य. Show all posts
Showing posts with label परिवार और स्वास्थ्य. Show all posts

Friday, November 11, 2016

भोजन के हानिकारक संयोग


रागिनी कुमारी
1. दूध के साथ- खट्टी चीजें, इमली, दही, नमक, खरबूज, नारियल, मूली या उसके पत्ते, तुरई, बेल, कुत्थी, सत्तू नुकसानदायक होते हैं। कटहल या तेल से बने पदार्थ भी हानिकारक होते हैं।
2. दही के साथ- खीर, दूध, पनीर, गर्म भोजन, केला या केले का साग, खरबूज, मूली इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. घी के साथ- ठंडा दूध, ठंडा पानी और समान मात्रा में शहद हानिप्रद होता है।
4. शहद के साथ- मूली, खरबूज, समान मात्रा में घी, अंगूर, वर्षा का जल हानिप्रद होता है।
5. खीरा के साथ- ककड़ी नहीं लेना चाहिए।
6. चावल के साथ- सिरका हानिप्रद है।
7. खीर के साथ- खिचड़ी, खट्टे पदार्थ, कटहल, सत्तू नहीं लेना चाहिए।
8. गर्म जल के साथ- शहद हानिप्रद है।
9. शीतल जल के साथ- मूंगफली, घी, तेल, खरबूजा, अमरूद, जामुन, ककड़ी, खीर, गर्म दूध अथवा गर्म भोजन नहीं लेना चाहिए।
10. कटहल के साथ- पान हानिप्रद है।
11. मूली के साथ- गुड़ हानिप्रद है।
12. तरबूज के साथ- पोदीना या शीतल जल नहीं लेना चाहिए।
13. चाय के साथ- खीरा, ककड़ी या ठंडे फल या ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए।
14. गर्म भोजन के साथ- ठंडे भोजन या पेय हानिप्रद होते है।
15. खरबूज के साथ- लहसुन, मूली या उसके पत्ते, दूध दही हानिप्रद होते हैं।
16. मछली के साथ- दूध, गन्ने का रस, शहद और पानी के किनारे रहने वाले पक्षियों का मांस नहीं खाना चाहिए।
17. मांस के साथ- मधु या पनीर लेने से पेट खराब होता है।