Thursday, September 7, 2017

अकादमिक संवाद : भाग – 02

प्रश्न : अकादमिक जगत में काम/मेहनत करने वाले व्यक्ति की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
उत्तर : अनेक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए काम करना और अपने ऊपर बैठे हरामखोरों को खुश भी रखना।
प्रश्न : ये हरामखोर कौन हैं?
उत्तर : जो पूरे दिन, पूरे हप्ते, पूरे महीने, पूरे साल एक भी अकादमिक काम नहीं करते। बस विभिन्न पदों पर बैठकर सरकार के पैसे को हराम का समझकर हजम करते हैं।
प्रश्न : आपको इनसे क्या समस्या है?
उत्तर : ये कुछ करते तो नहीं हैं। जब आप कुछ करने चलिए तो बीच में जरूर नाम और पद की मर्यादा याद दिलाने जरूर चले आते हैं।
प्रश्न : तो आप उन्हें छोड़ क्यों नहीं देते?

उत्तर : सरकारी तंत्र के अनुसार यह संभव नहीं है। फिर भी यदि आप ऐसा कर भी देते हैं तो ये पीठ पीछे षड़यंत्र करके आपको फँसा भी देंगे। स्पष्ट है आप ऐसा तभी करना चाहेंगे जब आप नौकरी छोड़ देने की कूवत रखते हों। नहीं तो चुपचाप सहने के अलावा आपके पास कोई चारा नहीं है।

No comments:

Post a Comment